COVID-19

COVID-19 updates: देश में कुल संक्रमित लोगों की संख्या 22 हजार 931

COVID-19 updates:  गुरूवार, 23 अप्रैल, 2020  की रात 09: 07 बजे  स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़़ों के अनुसार देश में कोविड -19 (COVID-19) से संक्रमित लोगों की कुल संख्या 22 हजार 931 पार कर गई है ।
और 716 की मृत्यु हो गई है।

आज देश में COVID-19 कुल 1559 नये मामले सामने आये हैं, इनमें  सबसे अधिक 778  नये मामले महाराष्ट्र में सामने आए हैं और यहाँ संक्रमित लोगों का कुल आँकड़ा 6427 पार कर गया है।

मुंबई इस समय देश का सबसे संक्रमित महानगर कहा जासकता है जहाँ संक्रमित लोगों का कुल आँकड़ा 3683 होगया है।

भारत में सबसे अधिक  कोविद -19 (COVID-19) मामलों के साथ महाराष्ट्र अब सबसे बुरी तरह प्रभावित राज्य है, और ताजा आँकड़ों के अनुसार वहाँ संक्रमित लोगों की कुल संख्या 6427 को पार कर गई है।

महाराष्ट्र में हालांकि  840 लोग ठीक हो गए हैं और अब तक 283 आज कोरोना ने इस राज्य में 14 लोगों की जान ले ली।

भारत  में कोविद -19 (COVID-19) का  पहला मामला 30 जनवरी को केरल में सामने आया था।

कोरोना (COVID-19)  के  गुजरात में 2624 , दिल्ली में 2376 राजस्थान में  1937  और तमिलनाडु में 1683 मामले हैं।

COVID-19 अपडेट (वे राज्य जहाँ एक हज़ार से अधिक लोग संक्रमित हैं )

भारत में आज रात तक नाॅवेल कोरोनावायरस (Novel coronavirus) से संक्रमित 17, 409 इलाज करा रहे हैं,4810 ठीक हो चुके हैं

उत्तर प्रदेश                           1,449

तमिलनाडु                            1.683

राजस्थान                             1.937

महाराष्ट्र                               6.427

मध्य प्रदेश                           1.687

गुजरात                                2.624

दिल्ली                                  2.376