COVID-19

COVID-19 updates: संक्रमितों की कुल संख्या 5,06,972 तक पहुंची

देश में कोरोनावायरस (COVID-19) से संक्रमितों की कुल संख्या 5,06,972 तक पहुंच गई है। अब तक देश में 15, 662 लोगों की मौत हो चुकी है और 2,94,988 लोग स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं।

इस समय अस्पतालों में 1,96, 267 लोग अस्पतालों में चिकित्सकों की देखरेख में इलाज करा रहे हैं।

भारत में सबसे अधिक कोरोना (COVID-19) संक्रमितों की संख्या महाराष्ट्र में है जो 1,52,765 तक पहुंच गई है।

पिछले 24 घंटों में महाराष्ट्र में कोरोना (COVID-19) मरीजों की संख्या 5024 तक पहुंची जबकि दिल्ली में 24 घंटे में 3460 लोग संक्रमित हुए।

  • तमिलनाडु में 3,645
  • गुजरात में 580,
  • राजस्थान में 91,
  • पश्चिम बंगाल में 542,
  • हरियाणा में 421
  • मध्य प्रदेश में 203
  • आंध्र प्रदेश में 605
  • कर्नाटक का 445
  • बिहार में 123
  • जम्मू कश्मीर में 213
  • ओडिशा में 218
  • पंजाब में 188
  • केरल में 150
  • उत्तराखंड में 34
  • छत्तीसगढ़ में 83
  • मणिपुर में 19
  • दादरा और नगर 15
  • मिजोरम में 2
  • अंडमान निकोबार में 14
  • मेघालय में एक  लोग कोरोना (COVID-19) से संक्रमित हुए हैं।।इस तरह पिछले 24 घंटों में हमारे देश में 15784 लोग संक्रमित हुए।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली के घनी आबादी वाले क्षेत्रों में कोविड(COVID-19)  संक्रमण को रोकने व पता लगाने के लिए आरोग्य सेतु और इतिहास ऐप्स के उपयोग की भी मंज़ूरी दी थी। दिल्ली सरकार की जिला टीमों को एनसीडीसी प्रशिक्षकों द्वारा ऐप्स के संयुक्त उपयोग पर कल प्रशिक्षण दिया गया।