Rally

गो को राष्ट्र माता घोषित करने की मांग

गो माता को राष्ट्र माता घोषित करने और गो हत्या रोकने की मांगों को लेकर संत गोपालमणि महाराज के नेतृत्व में श्रद्धालुओं ने वेस्ट विनोद नगर में रैली निकाली गई।

रैली वेस्ट विनोद नगर बद्रीनाथ मंदिर से शुरू होकर पटपड़गंज मेन रोड से मंडावली बाजार होते हुए मेन रोड विनोद नगर पर आकर संपन्न हुई।

इस रैली में महिलाओं और स्कूली छात्र छात्राओं सहित कई समाजसेवी संस्था ने भी ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया।

रैली में श्रद्धालुओं ने गायों की रक्षा को लेकर नारेबाजी करते चल रहे थे। रैली का नेतृत्व कर रहे कुलदीप भंडारी ने बताया कि गाय को पशु न मानकर माता का दर्जा दिया जाना चाहिये। गाय को जो जगह हमारे धर्म ने दिया है वही स्थान राष्ट्र में भी मिलना चाहिए।

संत गोपालमणि महाराज ने इस मौके पर कहा कि देश भार में अलग अलग जगह पर गो माता को राष्ट्र माता घोषित करने की मांग को लेकर इस तरह के प्रदर्शन लगातार हो रहे है और आगामी 18 फरवरी को दिल्ली के रामलीला मैदान में इस मांग को लेकर पूरे देश से श्रद्धालु एकत्रित हो रहे है।