Hemant Soren took oath as the Chief Minister of Jharkhand

हेमंत सोरेन ने झारखंड के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली

रांची, 04 जुलाई। झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन ने 13वें मुख्यमंत्री के तौर पर रांची के राजभवन में झारखंड के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।

राज्यपाल सी.पी. राधाकृष्णन ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।

वह झारखण्ड राज्य के तीसरी बार मुख्यमंत्री बने हैं।

मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने से पहले हेमंत सोरेन नेअपने पिता शिबू सोरेन के पैर छूकर उनका आशीर्वाद लिया।