INS Sunayna reached Port Victoria, Seychelles

आईएनएस सुनयना सेशेल्स के पोर्ट विक्टोरिया पहुंचा

नई दिल्ली, 18 जून। भारतीय पॉट आईएनएस सुनयना सेशेल्स के पोर्ट विक्टोरिया पहुंच गया। इसका उद्देश्य भारत और सेशेल्स तटरक्षक के बीच आपसी सहयोग को और मजबूत करना है।

दक्षिणी नौसेना कमान में स्थित एक अपतटीय गश्ती पोत आईएनएस सुनयना ने 15 जून 24 को सेशेल्स तटरक्षक जहाज (एससीजीएस) जोरोस्टर के साथ पोर्ट विक्टोरिया, सेशेल्स में प्रवेश किया।

जोरोस्टर ने हाल ही में गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स लिमिटेड (जीआरएसई), भारत में अपना संक्षिप्त रिफिट पूरा किया था।

आईएनएस सुनयना के आगमन का सेशेल्स तटरक्षक और भारतीय दूतावास के अधिकारियों ने गर्मजोशी से स्वागत किया।

जहाज की यात्रा के दौरान, भारतीय नौसेना और सेशेल्स रक्षा बलों के कर्मी आधिकारिक और सामाजिक बातचीत और क्रॉस डेक यात्राओं में शामिल होंगे।

तैनाती के दौरान जहाज सेशेल्स तटरक्षक के साथ संयुक्त ईईजेड निगरानी करेगा। इस यात्रा का उद्देश्य सागर (क्षेत्र में सभी के लिए सुरक्षा और विकास) के दृष्टिकोण के अनुरूप भारतीय नौसेना और सेशेल्स तटरक्षक के बीच सौहार्द और आपसी सहयोग को और मजबूत करना है।