Jagannath temple's precious gem store opened after 46 years

जगन्नाथ मंदिर का बहुमूल्य रत्न भंडार 46 वर्षों के बाद खोला गया

पुरी, 14 जुलाई। ओडिशा के पुरी स्थित 12वीं सदी के श्री जगन्नाथ मंदिर का रत्न भंडार का गुप्त कक्ष, 46 वर्षों के बाद ठीक मध्यान्ह 1:28 बजे खोला गया। इसमें भगवान जगन्नाथ, बालभद्र और सुभद्रा के गहने रखे गए हैं। वर्ष 1978 के बाद 46 साल बाद इसे खोला गया है।

Bhagwan Jagannath

Bhagwan Jagannath

ओडिशा रिव्यू पत्रिका के 2022 के लेख के अनुसार, भंडार में 180 प्रकार के आभूषण हैं, जिनमें 74 प्रकार के शुद्ध सोने के आभूषण शामिल हैं।

रत्न भंडार के अंदर मौजूद मूल्यवान वस्तुएं सदियों की भक्ति और सांस्कृतिक विरासत को दर्शाती हैं।

श्री जगन्नाथ मंदिर में रत्न भंडार के आंतरिक कक्ष में हीरे, सोने और बहुमूल्य रत्नों सहित दुर्लभतम आभूषणों का संग्रह है। भगवान जगन्नाथ और देवताओं को राजाओं द्वारा सदियों से दान किए गए इन खजानों को संरक्षित और सूचीबद्ध किया गया है।