Major Radhika Sen awarded UN Military Gender Advocate of the Year

मेजर राधिका सेन को यूएन मिलिट्री जेंडर एडवोकेट ऑफ द ईयर पुरस्कार

नई दिल्ली, 31 मई। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता, रणधीर जायसवाल ने एक्स पर एक पोस्ट में शान्तिरक्षक मेजर राधिका सेन को ‘यूएन मिलिट्री जेंडर एडवोकेट ऑफ द ईयर’ पुरस्कार से सम्मानित किया जाने पर कहा है कि भारतीय महिलाएँ सभी मोर्चों पर अग्रणी हैं – भारत के लिए गौरव का क्षण!

मेजर राधिका सेन ने, मार्च 2023 से अप्रैल 2024 तक काँगो लोकतांत्रिक गणराज्य (DRC) के पूर्वी इलाक़े में भारतीय बटालियन में यूएन मिशन (MONUSCO) के सम्पर्क व संवाद दल की कमांडर के रूप में सेवाएँ प्रदान की।

इस अवधि में, उन्होंने लैंगिक समानता, महिला शिक्षा, रोज़गार, स्वास्थ्य, यौन हिंसा समेत अनेक अहम क्षेत्रों में ​जागरूकता के लिए प्रयास किए और कुछ ऐसे समाधान पेश किए जिनसे ज़मीनी बदलाव लाने में मदद मिली।

Major Radhika Sen Image courtesy:UN Samachar

वर्ष 2023 के लिए सैन्य ‘लैंगिक पैरोकार’ पुरस्कार से सम्मानित भारतीय शान्तिरक्षक मेजर राधिका सेन ने एक वीडियो साक्षात्कार में संयुक्त राष्ट्र समाचार के प्रतिनिधि से कहा कि शान्ति प्रक्रिया में महिलाएँ एक अहम भूमिका निभाती हैं, और पीड़ित व सदमा झेल रही महिलाओं की ज़रूरतों और मुश्किलों को बेहतर ढंग से समझ सकती हैं।

उन्हें यह पुरस्कार संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने प्रदान किया।