Monsoon enters Kerala, very heavy rain in Northeast India

मानसून का केरल में प्रवेश, पूर्वोत्तर भारत में बहुत भारी वर्षा

नई दिल्ली, 30 मई। दक्षिण-पश्चिम मानसून केरल में प्रवेश कर चुका है और आज 30 मई, 2024 को पूर्वोत्तर भारत के अधिकांश हिस्सों में आगे बढ़ गया है। अगले 4-5 दिनों के दौरान पूर्वोत्तर भारत में अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा जारी रहने की संभावना है।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान से एक दिन पहले केरल में मानसून के आगमन की पुष्टि की है। राज्य में पिछले कुछ दिनों से भारी प्री-मानसून वर्षा हो रही है। राज्य के सभी 14 जिले येलो अलर्ट पर हैं।

निरंतर होरही बारिश के कारण तिरुवनंतपुरम और एर्नाकुलम सहित कई जिलों में जलभराव की खबरें आ रही हैं। प्रभावित क्षेत्रों में राहत शिविर खोले गए हैं।

केरला राज्य आपदा प्रबंधन अधिकारियों ने पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन की चेतावनी जारी की है। प्रमुख नदियों में जलस्तर लगातार बढ़ रहा है।

मौसम विभाग की और से मछुआरों को केरल और लक्षद्वीप तटों पर समुद्र में न जाने की चेतावनी दी गई है।

उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत में चल रही भीषण गर्मी की स्थिति आज से धीरे-धीरे कम होने की संभावना है।

पिछले 24 घंटों के दौरान आज सुबह 0830 बजे तक का पंजाब के अधिकांश हिस्सों में लू से लेकर गंभीर लू की स्थिति बनी रही।

हरियाणा-चंडीगढ़-दिल्ली, उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में; राजस्थान, बिहार, पूर्वी मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में; ओडिशा, झारखंड के अलग-अलग इलाकों में लोग तीव्र गर्मी और लू से आहत हैं। छत्तीसगढ़, विदर्भ, हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में; पश्चिम मध्य प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में लू की स्थिति बनी रही।

पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, ओडिशा और मध्य प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में रातें बेहद गर्म रही।

दक्षिण-पश्चिम मानसून आज 30 मई 2024 को पूरे नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, अरुणाचल प्रदेश और त्रिपुरा, मेघालय और असम के अधिकांश हिस्सों सहित पूर्वोत्तर भारत के अधिकांश हिस्सों में आगे बढ़ा है।

दक्षिण-पश्चिम मानसून दक्षिण-पश्चिम अरब सागर के शेष हिस्सों, पश्चिम मध्य अरब सागर के कुछ हिस्सों, दक्षिण-पूर्व अरब सागर और लक्षद्वीप क्षेत्र के अधिकांश हिस्सों, केरल के अधिकांश हिस्सों, माहे, दक्षिण तमिलनाडु के कुछ हिस्सों, मालदीव और कोमोरिन क्षेत्र के शेष हिस्सों में प्रवेश कर चुका है।