देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित नेहरू को उनकी 130वीं जयंती पर  देश ने याद किया

Nehru_VP

पंडित जवाहरलाल नेहरू को पुष्पांजलि अर्पित करते उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू

पंडित जवाहर लाल नेहरू  (Pandit Jawahar Lal Nehru)   की 130वीं जयंती पर  आज 14 नवंबर को देश  अपने पहले प्रधानमंत्री को याद कर रहा है।

पंडित नेहरू (Pandit Nehru) का जन्म दिन देश भर में  बाल दिवस के रूप में भी मनाया जाता है।

उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने भी 14 नवंबर, 2019 को नई दिल्ली में बाल दिवस के अवसर पर पंडित जवाहरलाल नेहरू (Pandit Jawahar Lal Nehru) को पुष्पांजलि अर्पित की और वे बच्चों से भी मिले।

वेंकैया नायडू उपराष्ट्रपति भवन में आज बाल दिवस के अवसर पर आयोजित समारोह में राष्‍ट्रीय राजधानी क्षेत्र हरियाणा, उत्‍तर प्रदेश तथा पड़ोसी राज्‍यों से आये अनेक सरकारी और निजी स्‍कूलों के बच्‍चों से संवाद कर रहे थे।

बच्‍चों के प्रति पंडित नेहरू (Pandit Nehru) के लगाव की चर्चा करते हुए नायडू ने कहा कि नेहरू जी हमेशा चाहते थे कि बच्‍चे आनंद और उमंग से रहें।

विद्यार्थियों को महान स्‍वतंत्रता सेनानियों के जीवन से प्रेरणा लेने की सलाह देते हुए उन्‍होंने विद्यार्थियों से देश हित को सभी बातों से ऊपर रखकर सच्‍चा राष्‍ट्रवादी बनने का आग्रह किया।

नायडू ने कहा कि हमारी शिक्षा प्रणाली को आदर्श और उत्‍तरदायी नागरिक बनाना होगा। उन्‍होंने बच्‍चों से भारतीय मूल्‍यों को अपनाने तथा भारत की महान विरासत, संस्‍कृति और परंपराओं को समझने और सम्‍मान देने को कहा।

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने जवाहर लाल नेहरू ((Pandit Nehru)) को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

Nehru_Modi tweetप्रधानमंत्री ने अपने ट्वीट संदेश में कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू  (Pandit Jawahar Lal Nehru)  को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।

दिल्ली में अनेक नेताओं जिनमे पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और आदि ने भी नेहरू (Nehru) जी की समाधि शांति वन में श्रद्धांजलि अर्पित की।