Neelum sharma

दूरदर्शन की लोकप्रिय एंकर पत्रकार नीलम शर्मा नहीं रहीं

Neelum Sharma

The President, Shri Ram Nath Kovind presenting the Nari Shakti Puruskar for the year 2018 to Ms. Neelam Sharma, on the occasion of the International Women’s Day, at Rashtrapati Bhavan, in New Delhi on March 08, 2019.

दूरदर्शन की लोकप्रिय एंकर  (Anchor) पत्रकार नीलम शर्मा (Neelum Sharma) नहीं रहीं। शनिवार 17 अगस्त,2019 को नोएडा में उनका देहांत हो गया। वे 50 साल की थीं।

बताया जाता है कि  कैंसर से जूझते हुए नीलम शर्मा (Neelum Sharma)  ने संसार से विदाई ली।

दूरदर्शन से 1995 में अपने करियर की शुरुआत करने वाली लोकप्रिय एंकर  (Anchor) नीलम शर्मा (Neelum Sharma) , महिला सशक्तिकरण की एक मजबूत पेरोकार मानी जाती थीं।

दूरदर्शन न्यूज ने एक ट्वीट द्वारा इस दुःखद खबर की जानकारी देते हुए शोक प्रकट करते हुए उन्हें स्मरण किया है।

दूरदर्शन न्यूज ने नीलम शर्मा (Neelum Sharma)  के देहांत की खबर को प्रसारित कर उनके असामयिक निधन पर शोक व्यक्त किया है।

लोकप्रिय एंकर  (Anchor) नीलम शर्मा (Neelum Sharma) उनके द्वारा प्रस्तुत कार्यक्रम ‘तेजस्विनी’ और ‘बड़ी चर्चा’ के लिए  भी जानी जाती थी।

‘तेजस्विनी में उन्होंने लीक से हटकर शानदार काम करने वाली महिलाओं को प्रस्तुत किया था।

उन्हें नारी शक्ति पुरस्कार सहित अनेक पुरस्कार प्रदान किये गए थे।

पिछले साल राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद द्वारा नीलम शर्मा (Neelum Sharma) को नारी शक्ति पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया था।

प्रसार भारती के अध्यक्ष ए सूर्य प्रकाश और सीईओ शशि शेखर ने  ट्वीट कर संवेदना व्यक्त की है।