NOTA created a new record in the Lok Sabha election results

NOTA ने लोकसभा चुनाव नतीजों में बनाया नया रिकॉर्ड

NOTA ने लोकसभा चुनाव नतीजों में बनाया नया रिकॉर्ड
नई दिल्ली 04 जून। मध्य प्रदेश के इंदौर में NOTA ने लोकसभा चुनाव नतीजों में नया रिकॉर्ड बनाया है।

अब तक की जानकारी के मुताबिक NOTA को 1 लाख 55 हजार वोट मिले हैं। वहीं, इंदौर से भाजपा प्रत्याशी शंकर लालवानी करीब 7 लाख वोटों से जीतकर नया रिकॉर्ड बनाने जा रहे हैं।

अब तक देश में सबसे ज्यादा NOTA का रिकॉर्ड बिहार के गोपालगंज के नाम है। 2019 के चुनाव में NOTA में 51,660 वोट पड़े थे। इंदौर में 13 मई को हुए मतदान में कुल 25 लाख 27 हजार वोटरों में से 61.75% लोगों ने वोट किया था। इस सीट पर कुल 14 प्रत्याशी मैदान में हैं।

अमेठी की सीट जहाँ से स्मृति ईरानी मैदान में हैं वहां 3 बजे तक 7130 मतदाता नोटा का बटन दबा चुके हैं। वहीँ विदिशा में अबतक 8583 मतदाताओं ने नोटा को वोट दिया है. यहाँ से शिवराज सिंह चौहान भरी मतों से जीत की ओर बढ़ रहे हैं।

गांधीनगर सीट पर जहाँ से अमित शाह भारी मतों से जीतने जारहे हैं वह भी 20422 मतदाताओं ने नोटा का बटन दबाया है।