विख्यात शास्त्रीय गायिका किशोरी आमोनकर का निधन

मुंबई, 3 अप्रैल (जस)| जयपुर घराने की विख्यात हिंदुस्तानी शास्त्रीय गायिका किशोरी आमोनकर का संक्षिप्त बीमारी के बाद सोमवार को निधन होगया। वह 84 वर्ष की थी। परिवार के सूत्रों ने बताया कि मध्य मुंबई के अपने घर में उन्होंने अंतिम सांस ली।

महाराष्‍ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़णवीस ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए इसे बड़ी क्षति बताई। उन्होंने ट्वीट कर अपना शोक व्यक्त किया।

अपनी मां से जयपुर घराने के बेहतरीन अंग और तकनीक को सीखते हुएए आमोनकर ने भी अपनी निजी शैली विकसित की, जो अपने आपमें विशेषता लिए हुए थी।

फोटो : यूट्यूब के सौजन्य से

उन्हें अपनी कला की एक गहरी समझ थी और इसे उन्होंने प्राचीन संगीत ग्रंथों के अध्ययन से विकसित किया था। मुख्य रूप से हिंदुस्तानी संगीत के परंपरागत रागों में स्थापित शास्त्रीय ख्यालों के अपने निपुण गायन के लिए जाना जाता था, लेकिन ठुमरी, भजन और फिल्म संगीत के हल्के शास्त्रीय शैलियों का भी उन्होंने अनेक समारोहों में प्रदर्शन किया था।