Union Minister Jyotiraditya Scindia's mother Madhavi Raje Scindia passes away

ग्वालियर की राजमाता माधवी राजे सिंधिया का निधन

नई दिल्ली, 15 मई। ग्वालियर राजघराने की राजमाता और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की मां श्रीमती माधवी राजे सिंधिया का 70 साल की उम्र में निधन हो गया। उनका तीन महीने से अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में इलाज चल रहा था और वह दो सप्ताह से वेंटिलेटर थीं।

स्व. श्रीमती सिंधिया नेपाल के राणा राजवंश से थीं। उनकी शादी 8 मई, 1966 को ग्वालियर के तत्कालीन महाराजा माधव राव सिंधिया से हुई थी। दंपति की एक बेटी, चित्रांगदा राजे और एक बेटा, ज्योतिरादित्य सिंधिया हैं। कल सुबह विमान से ग्वालियर ले जाने से पहले स्व. सिंधिया का पार्थिव शरीर 27 ,सफदरजंग स्थित उनके आवास पर अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा।

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी नेता शिवराज सिंह चौहान ने कहा, ”मैं अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं… वह सक्रिय राजनीति में नहीं थीं लेकिन उन्हें हमेशा प्रदेश के लोगों की चिंता रहती थी.” … भगवान उनकी आत्मा को शांति दे…”

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने गहरा शोक व्यक्त किया, वहीं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी अपनी संवेदना व्यक्त की। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने ज्योतिरादित्य सिंधिया और परिवार के सभी सदस्यों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।

Image : Social media