Road

इंदिरा गांधी एयरपोर्ट से कनॉट प्लेस तक विश्व स्तरीय सड़क

नई दिल्ली,22 जुलाई (जनसमा)। मार्च 2020 तक इंदिरा गांधी एयरपोर्ट से कनॉट प्लेस तक विश्व स्तरीय सड़क विकसित की जाएगी। इसके लिए इस वर्ष दिसंबर माह तक योजना का खाका तैयार कर लिया जाएगा।

यह निर्णय डीडीए की विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक में  शुक्रवार को  लिया गया। बैठक में डीडीए के उपाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह और आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय के कई वरिष्ठ अधिकारियों ने करीब डेढ़ घंटे तक विचार विमर्श किया।

आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय के सचिव दुर्गा शंकर मिश्रा ने डीडीए से दिल्ली को विश्व स्तरीय राजधानी बनाने के लिए और अधिक सक्रिय होने के लिए कहा।

डीडीए को कहा है कि विकास संबंधी कार्योंए नीतियों और री.इंजीनियरिंग गतिविधियों पर और अधिक तेजी से कार्य किया जाए। साथ ही गुणवत्ता से भरपूर सेवाओं की जरूरत पर बल दिया। शहरी कार्य मंत्राल विभिन्न परियोजनाओं और नई पहलों की हर तीन वर्ष में समीक्षा की जाएगी।

डीडीए इस वर्ष 2 अक्टूबर से पुरानी दिल्ली पुल – आईटीओ बैरेज स्ट्रेच से साथ 500 एकड़ की भूमि में यमुना बैंक विकास कार्य की शुरुआत करेगा।  इस संबंध में विस्तृत योजना अगले महीने की 15 तारीख तक तैयार की जाएगी।