Veena Kumar Bhatnagar

योगी जी ने फिजी की स्वास्थ्य मंत्री वीना कुमार भटनागर से की शिष्टाचार भेंट

Veena Kumar Bhatnagarउत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने  लखनऊ में अपने निवास पर 25 अक्टूबर, 2019 को फिजी (Fiji) की सहायक स्वास्थ्य मंत्री वीना कुमार भटनागर (Veena Kumar Bhatnagar) से शिष्टाचार भेंट की।

राजनीति में आने और मंत्री बनने से पहले वीना कुमार भटनागर (Veena Kumar Bhatnagar) फिजी रेडियो की कार्यक्रम निदेशक थीं।

वीना कुमार भटनागर (Veena Kumar Bhatnagar) को रेडियो पर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच बहस के एक कार्यक्रम की मेज़बानी करने के एक सप्ताह बाद फिजी फर्स्ट पार्टी का उम्मीदवार घोषित किया गया था।

वीना कुमार भटनागर (Veena Kumar Bhatnagar)  ने दावा किया कि उन्हें नहीं पता था कि जब वह बहस की मेजबानी कर रही थीं, तो वह फिजी फर्स्ट की उम्मीदवार के रूप में खड़ी होंगी।

2014 के चुनाव में भटनागर को 874 वोट मिले,जो संसद में चुने जाने के लिए पर्याप्त थे।